Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

मेरे साथ होता है सौतेला व्यवहार पार्षद पति भागीरथ #cmomadhyapradesh #PMOIndia #PMNarendraModi

Sagar Nagar, Sagar | Aug 12, 2026

MORE NEWS

➡️ पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

➡️ जिला सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक सम्पन्न

जिला सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) यूपीएस भदौरिया (से.नि.) ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी एवं पुनर्वास विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित प्रकरणों के निराकरण एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में ले. कर्नल डी. राम सिंह (से.नि.), मेजर एस.सी. शर्मा (से.नि.), मेजर गजराज सिंह (से.नि.), श्री वी.एस.जे.वी. राणा (एड.), सूबेदार नंद कुमार मिश्रा (से.नि.) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके कल्याण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश ➡️ जिला सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक सम्पन्न जिला सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) यूपीएस भदौरिया (से.नि.) ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी। बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी एवं पुनर्वास विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित प्रकरणों के निराकरण एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में ले. कर्नल डी. राम सिंह (से.नि.), मेजर एस.सी. शर्मा (से.नि.), मेजर गजराज सिंह (से.नि.), श्री वी.एस.जे.वी. राणा (एड.), सूबेदार नंद कुमार मिश्रा (से.नि.) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके कल्याण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

➡️ मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनों से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण

➡️ महार रेजिमेंट के रेजिमेंटल बैंड ने दी मनमोहक प्रस्तुति

 महार रेजिमेंट के रेजिमेंटल बैंड ने लाखा बंजारा झील के मनोरम तट पर शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर सागरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों का हिस्सा था।

बैंड ने देशभक्ति के जोश से ओतप्रोत मार्शल एवं देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। लाखा बंजारा झील की शांत और मनोरम पृष्ठभूमि में हुई इस प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। यह आयोजन भारतीय सेना और नागरिकों के बीच गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है।

इस संगीतमय संध्या के माध्यम से महार रेजिमेंट की समृद्ध सैन्य एवं रेजिमेंटल विरासत का उत्सव मनाया गया। साथ ही, वंदे मातरम् से प्रेरित देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया।

यह कार्यक्रम इन ऐतिहासिक राष्ट्रीय अवसरों के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की जनसंपर्क एवं जनभागीदारी पहल का हिस्सा था। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों और देश के नागरिकों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करना था। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल आदित्य जोशी, एमआरसी सागर सहित सैनिकों के परिवार जन व अन्य मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनों से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण ➡️ महार रेजिमेंट के रेजिमेंटल बैंड ने दी मनमोहक प्रस्तुति महार रेजिमेंट के रेजिमेंटल बैंड ने लाखा बंजारा झील के मनोरम तट पर शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर सागरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों का हिस्सा था। बैंड ने देशभक्ति के जोश से ओतप्रोत मार्शल एवं देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। लाखा बंजारा झील की शांत और मनोरम पृष्ठभूमि में हुई इस प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। यह आयोजन भारतीय सेना और नागरिकों के बीच गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है। इस संगीतमय संध्या के माध्यम से महार रेजिमेंट की समृद्ध सैन्य एवं रेजिमेंटल विरासत का उत्सव मनाया गया। साथ ही, वंदे मातरम् से प्रेरित देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम इन ऐतिहासिक राष्ट्रीय अवसरों के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की जनसंपर्क एवं जनभागीदारी पहल का हिस्सा था। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों और देश के नागरिकों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करना था। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल आदित्य जोशी, एमआरसी सागर सहित सैनिकों के परिवार जन व अन्य मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

➡️ सागर में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, जय तिरंगा जय जय तिरंगा की ध्वनि से गूंजा सागर विशाल तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ

➡️ विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत म्यूनिसिपल स्कूल तीनबत्ती से प्रारंभ होकर जामा मस्जिद मार्ग एवं राधा तिराहा से होते हुए म्यूनिसिपल स्कूल तीनबत्ती तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

रैली में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो स्पर्धा में सिल्वर मेडल (रजत पदक) प्राप्त यामिनी मौर्य, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री शैलेश केशरवानी, श्री यश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेश द्विवेदी एवं एडिशनल एसपी श्री नरेंद्र सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सैन्य बल के सेनानी, स्कूली छात्र-छात्राएं आदि शामिल हुये। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया।

रैली के दौरान तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शहरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। सागर में आयोजित तिरंगा रैली ने इसी राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

CM Madhya Pradesh  Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ सागर में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, जय तिरंगा जय जय तिरंगा की ध्वनि से गूंजा सागर विशाल तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ ➡️ विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी हुए शामिल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत म्यूनिसिपल स्कूल तीनबत्ती से प्रारंभ होकर जामा मस्जिद मार्ग एवं राधा तिराहा से होते हुए म्यूनिसिपल स्कूल तीनबत्ती तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो स्पर्धा में सिल्वर मेडल (रजत पदक) प्राप्त यामिनी मौर्य, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री शैलेश केशरवानी, श्री यश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेश द्विवेदी एवं एडिशनल एसपी श्री नरेंद्र सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सैन्य बल के सेनानी, स्कूली छात्र-छात्राएं आदि शामिल हुये। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शहरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। सागर में आयोजित तिरंगा रैली ने इसी राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

मेरे साथ होता है सौतेला व्यवहार पार्षद पति भागीरथ #cmomadhyapradesh #PMOIndia #PMNarendraModi - Sagar Nagar News