बज्जू: होटल में खाना खाने गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला, बज्जु थाने में मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Mar 28, 2026 बज्जु क्षेत्र में एक युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। संतोषनगर निवासी भंवरसिंह ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 25 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपने भतीजे बलवीर के साथ कृष्णा होटल में खाना खाने गया था। उसी दौरान बजरंग विश्नोई निवासी गोइंद अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश थी।