सिकंदरा: पहली बारिश में राजपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खुली, अटल नगर मदियापुर में जलभराव से बढ़ीं मुश्किलें
राजपुर नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की मंगलवार को हुई पहली बारिश में ही पोल खुल गई। सुबह करीब 9 बजे हुई बारिश के बाद अटल नगर मदियापुर क्षेत्र की सड़कों पर जलभराव हो गया, जबकि नालियां जाम होने से बारिश का पानी निकासी नहीं हो सका। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार अटल नगर मदियापुर में घरों के सामने घास उग आई है