भरतपुर की नदबई थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कस्बे के महरमपुर रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक युवक को 315 बोर के देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।