पीपलखूंट: कचरा मुक्त अभियान की शुरुआत, विशेष स्वच्छता अभियान 8 अप्रैल तक चलेगा
प्रतापगढ़ जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा कचरा मुक्त अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 3 अप्रैल से शुरू हो गया है जो 8 अप्रैल तक जिलेभर में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत पीपलखूंट, अरनोद और धमोतर पंचायत समितियों की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य तेज कर दिया गया है। गांवों और कस