मऊरानीपुर: मेढकी में रहस्यमयी आगजनी से हड़कंप, एसडीएम पहुंचीं मौके पर, फॉरेन्सिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के मेढकी गांव में एक ही परिवार के दो घरों में लगातार हो रही रहस्यमयी आगजनी की घटनाओं की जांच के लिए एसडीएम श्वेता साहू मौके पर पहुंचीं। झांसी से आई फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर पीड़ित परिवार को विवाह घर में ठहराया गया है। प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों का खुलासा फॉरेन्सिक रिपोर्ट आने