उधवा: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में शिक्षकों की टीचर नीड एसेसमेंट आकलन परीक्षा संपन्न
राज्य परियोजना निदेशक रांची के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गड़ल्ली में तीसरे दिन गुरुवार को अपराह्न 4 बजे सरकारी शिक्षकों का टीचर नीड एसेसमेंट (टीएनए) आंकलन परीक्षा संपन्न हो गया।इस दौरान बीपीओ अटल बिहारी भगत ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 62 में से 61 शिक्षक शामिल हुए,जबकि एक शिक्षक आंकलन परीक्षा में अनुपस्थित रहें।