कर्वी: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद, विशेष पॉक्सो न्यायालय ने सुनाई कड़ी सजा, 55 हजार का लगाया जुर्माना
वर्ष 2021 में दर्ज मामले में आरोपी सिकन्दर उर्फ अमरनाथ तिवारी पर नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी देने और गर्भवती करने का आरोप था। पुलिस की प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जिसका प्रेसनोट आज शनिवार दोपहर 2:40 में जारी किया गया है