हाथरस: गांव जोगिया में घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर एक शख्स ने आत्महत्या की, सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगिया मे एक शख्स दिनेश पुत्र भरत सिंह का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन शख्स को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शख्स को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस ने शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।