जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर महानगर अजय शर्मा ने गैंगस्टर आनंदपाल सिंह एनकाउंटर मामले में एसीजेएम (सीबीआई केसेज) कोर्ट के 24 जुलाई 2024 के आदेश को पूरी तरह निरस्त कर दिया है। इस आदेश में एनकाउंटर करने वाले सात पुलिस अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलाने के निर्देश दिए गए थे।