मोहनलालगंज: मोहनलालगंज तहसील में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय भवन का भूमि पूजन सम्पन्न
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील परिसर में बुधवार शाम सब-रजिस्ट्रार कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोहनलालगंज भाजपा विधायक अमरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उनके हाथों भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। नया भवन तहसील परिसर के पास स्थित ईवीएम हाउस के समीप निबंधन कार्यालय के लिए बनाया जा रहा है।