बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में एसडीएम ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया, भीड़ नियंत्रण और साफ-सफाई दुरुस्त रखने का दिया आदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने बिक्रमगंज शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा की तैयारियों जायजा लिया।