शिवपुरी शहर में रंगदारी (जबरन वसूली) कर पैसों की मांग करने और जान से मारने की धमकी देने के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कृष्णा चौहान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक विधि विरुद्ध किशोर को भी पकड़ा गया है। दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।