सिमरी: दशरथपुर में खलिहान में आग लगने से दो किसानों की ₹70 हजार की गेहूं की फसल राख
Simri, Buxar | Apr 4, 2026 दशरथपुर गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 1 बजे खलिहान में रखे गेहूं के बोझे में अचानक आग लग गई, जिससे दो किसानों की पूरी फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार किसान यशवंत पांडेय और उनके भाई गिरीश पांडेय ने शुक्रवार दोपहर ही अपने गेहूं की कटाई कर ली थी।