खैरथल: खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में 25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, जल संरक्षण पर दिया गया जोर
खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर में रविवार दोपहर 1:00 बजे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नगर पालिका स्थित ई गुरुकुल पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्होंने वहां अध्यनरत विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी तैयारी आवश्यकताओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। समारोह में लगभग 25 करोड रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।