फिरोज़ाबाद: सिरसा नदी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी की धाय गिरने से हुआ हादसा, 1 मजदूर की मलबे में दबकर हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के सिरसा नदी पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। मिट्टी की धाय भरभरा कर गिर गयीं। हादसे में मुन्नेश नामक मजदूर की मलबे में दवकर मौत हुई है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मजदूर गांव रुधऊ का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयीं है।