फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र पचवान रोड पाइपलाइन पर कार्य करते समय गिरा मजदूर, हुआ घायल, कराया गया उपचार
थाना नारखी क्षेत्र पचवान रोड पाइपलाइन पर कार्य कर रहे एक मजदूर की काम करते समय गिरकर हालत बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। मजदूर का नाम कुलदीप पुत्र रामप्रकाश निवासी चित्रकूट बताया गया।