फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र दतौजी कला में खेलते खेलते एक मंजिला से नीचे आ गिरी बालिका, आनन-फानन में लाया गया जिला अस्पताल
थाना लाइनपार क्षेत्र दतौजी कला निवासी चार वर्षीय शिवन्या पुत्री वेद्रपकाश अपने घर की एक मंजिला पर खेल रही थी। इसी दौरान खेलते खेलते अचानक नीचे आ गिरी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। एक पैर में फ्रैक्चर की संभावना जताई गई। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया है।