केवटी रनवे: केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ तेज़ की कार्रवाई, अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा
केवटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में केवटी थाना कांड संख्या-285/25 के प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद फैयाज (पिता स्वर्गीय मोहम्मद मुजाहिद, निवासी छतवन, थाना केवटी, जिला दरभंगा) के घर पर विधिवत इश्तेहार तामिला किया गया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई है।