बहराइच: खैरीघाट इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लापता मासूम के शव मामले में 3 संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी: ASP ग्रामीण
शनिवार सुबह खैरी घाट थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले मासूम के शव मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को एक मासूम के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसका शव आज बरामद हुआ है इस मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं पूछताछ जारी है।