ग्वालियर गिर्द: कार सवार महिला ने मारी दो युवकों को टक्कर, CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश जारी
इंदरगंज क्षेत्र के रोशनी घर रोड पर एक अज्ञात कार सवार महिला ने अपना वाहन तेजी और लापरवाही से चलाकर 2 दोस्तों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।दरअसल गुढा नादरिया मंदिर के पास रहने वाले अनिल बाल्मीकि और उसका दोस्त ताराचंद रोशनी घर के पास से गुजर रहे थे तभी काले रंग की कार में सवार महिला ने दोनों राहगीरों को टक्कर मार दी। जिससे ताराचंद के पंजे पर कार का पहिया चढ गया।