खुरई: सागर में लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा पत्रकार से मारपीट के विरोध में पत्रकारों ने SDM को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
Khurai, Sagar | Jan 26, 2024 सागर में लोक अभियोजन अधिकारी राम अवतार तिवारी द्वारा पत्रकार पंकज सोनी से एक खबर लगाने की रंजिश को लेकर मारपीट की गई।मारपीट न्यायालय परिसर में की गई। इस घटना से जिले भर के पत्रकारों में आक्रोश है। दर्जनों पत्रकारों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए सख्त कार्रवाई करने की मांग की।