खुरई: ब्लाक कांग्रेस कमेटी के दर्जनों लोगों ने 75 वे गणतंत्र दिवस पर सुबह प्रभात फेरी निकाल कर झंडा चौक पर झंडा वंदन किया।
Khurai, Sagar | Jan 26, 2024 75 वे गणतंत्र दिवस पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुरई के दर्जनों लोगों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद प्राचीन झंडा चौक पर झंडा वंदन किया। बाद में बाबा साहेब आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, स्थानीय सेनानियो की पट्टिका व राजीव गांधी की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सहित देश के लिए कांग्रेस नेताओं के बलिदान को याद किया।