खुरई: किला मैदान में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस, जनपद अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Khurai, Sagar | Jan 26, 2024 खुरई के किला मैदान में आज धूमधाम से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद ने फहराया तिरंगा। कार्यक्रम की अध्यक्ष रहीं नगर पालिका अध्यक्ष नन्ही बाई, अतिथियों ने परेड की सलामी ली। स्कूलों के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नगरपालिक ने निकाली स्वच्छता झांकी,108 की टीम ने हार्ट अटैक पर सीपीआर का प्रदर्शन किया