सांगानेर: हरमाड़ा में 5 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या का मामला, आरोपी पड़ोसी ने कहा- मेरे कलेजे को मिला सुकून
जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता का कहना है कि जब मैंने पुलिस थाने में आरोपी से बेटी को मारने की वजह पूछी, तो वह बेरहमी से बोली- मैं तेरी वाइफ के आंसू देखना चाहती थी। अब मेरे कलेजे को सुकून मिल गया है।