बांधवगढ़: अपहृत की तलाश तेज, पुलिस अधीक्षक ने ₹5000 का इनाम घोषित किया
उमरिया जिले में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने तलाश तेज करते हुए सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने थाना मानपुर के अपराध क्रमांक 106/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृत व्यक्ति की दस्तयाबी या आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।यह मामला ग्राम करौंदी टोला बिजौरी से जुड़ा हुआ है।