हरदोई: पीएम किसान सम्मान निधि के लिए जनसेवा केंद्रों पर अपात्रों के पंजीकरण पर डीएम सख्त, लाइसेंस निरस्त करने की दी चेतावनी
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2025 पीएम किसान सम्मान निधि के लिए जनसेवा केंद्रों पर अपात्रों किसानों के पंजीकरण पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सख्त रवैया अपनाया है। डीएम ने चेतावनी दी है कि यदि अपात्र किसानों का पंजीकरण किया गया तो,लाइसेन्स निरस्त कर दिया जाएगा।दरसल योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों द्वारा जन सेवा केन्द्रों पर पंजीकरण कराया जा रहा है जहां अपात्रों का भी पंजीकरण हो रहा।