हरदोई: शहर की सांडी चुंगी पर समोसे को लेकर विवाद में ऑटो चालक को आधा दर्जन लोगों ने जमकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Feb 5, 2025 शहर की सांडी चुंगी पर समोसे को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक को आधा दर्जन लोगों ने जमकर पीटा है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि एक ऑटो चालक मिठाई की दुकान से समोसे खरीदने गया था, दुकानदार ने उसे ठंडे समोसे दे दिए जिसको ऑटो चालक वापस करने की बात कहने लगा, इसी को लेकर दुकानदार और ऑटो चालक में विवाद शुरू हो गया।