बाबुपुर के मुरार के पास पुलिस ने भारी मात्रा में लोहा पकड़ा, चोर फरार, चोरी का लोहा पुलिस चौकी लाया गया
बाबुपुर के मुरार गांव के पास स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी का लोहा जप्त कर लिया । जबकि चोर फरार होने में कामयाब हो गए । लोहा कहां से और किसने चुराया अभी जानकारी नहीं लग सकी है । शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात 1230 बजे पुलिस जप्त लोहा बाबूपुर चौकी लाकर रखवा दिया है और पूछताछ कर अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है ।