"टिकट का निर्णय पार्टी हाईकमान का अधिकार है, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।" — एडवोकेट संदीप चौधरी, कांग्रेस नेता
पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजी लाल जी के पुत्र एवं कांग्रेस नेता एडवोकेट संदीप चौधरी ने कहा कि वह कुमारी शैलजा के मार्गदर्शन में सढौरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा टिकट को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान का होगा और पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
स्वर्गीय रामजी लाल जी के विधायक कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा आज भी हल्के के लोगों के बीच होती है।
📹 पूरी बात जानने के लिए वीडियो देखें।
#SandeepChaudhary #Congress #Sadhaura #KumariSelja #HaryanaPolitics