डोमचांच: नीरू पहाड़ी चौक के पास सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
डोमचांच थाना क्षेत्र के नीरू पहाड़ी के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के पास डोमचांच–कोडरमा जमुआ मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घरवरियावर निवासी प्रदीप यादव गंभीर रूप से गुरुवार को 8 बजे घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।