अररिया: पटेगना पलासी में कुड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 11, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के पटेगना पलासी में कुड़ा फेकने को लेकर शनिवार को शाम 4 बजे के करीब दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.