पामगढ़: घर में घुसकर महिला से मारपीट करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ पुलिस ने घर में घुसकर महिला एवं उसकी बहन के साथ गाली-गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी यशवंत उर्फ छोटन सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अप्रैल 2026 को वह अपने मकान निर्माण कार्य के तहत छत ढलाई करवा रही थी।