कैराना: हरियाणा पुलिस ने कैराना कोतवाली गेट के निकट से तमंचा सप्लायर को हिरासत में लिया, आरोपी को साथ ले गई टीम
Kairana, Shamli | Aug 24, 2024 शनिवार को हरियाणा के जनपद सोनीपत के थाना गोहाना सदर के एसआई अजय कुमार अपनी टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचे और आमद दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस तमंचे के साथ पकडे गए एक आरोपी को भी साथ लेकर आई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी तारिक से तमंचा खरीदा है। हरियाणा पुलिस ने कोतवाली गेट के निकट से ही तारिक को हिरासत में ले लिया।