कैराना: एलम के किसान का नलकूप के निकट पड़ा मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Kairana, Shamli | Aug 24, 2024 कांधला थाना क्षेत्र के एलम निवासी किसान नरेंद्र शाम के समय अपने खेत पर गया था। देरी तक भी जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और किसान की तलाश शुरू की गई। इसके बाद परिजनों को किसान का शव नलकूप के पास पड़ा मिला, जिस पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।