कैराना: मोहल्ला आलखुर्द में मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस
Kairana, Shamli | Aug 24, 2024 कैराना नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी मुकद्दस ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह परिवार के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर से छोटे संदूक के अंदर से आभूषण चोरी कर लिए हैं। मामले में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।