कोलेबिरा: कमलापानी के पास पुल के नीचे गिरने से साइकल सवार व्यक्ति हुआ घायल
बरटोली निवासी अखिलेश कुमार नामक व्यक्ति 11 जुलाई की अहले सुबह साइकल से कोलेबिरा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में कमला पानी के पास वह असंतुलित होकर पुल के नीचे जा गिरा, जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे एंबुलेंस के सहारे कोलेबिरा अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।