सांगानेर थाना इलाके में एक वकील को किडनैप कर चलती कार में उसके साथ जबरदस्त जमकर मारपीट की गई जिंदा छोड़ने की एवज में रिश्तेदारों से डिमांड कर रुपए वसूले गए।सांगानेर थाना पुलिस ने अपनी सूझबूझ को काम में लेते हुए किडनैप वकील को सकुशल मुक्त करवाते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में काम ली गई कार व उनके मोबाइल भी जप्त किए