महाराजगंज: मनऊ खेड़ा में कमरे के अंदर हुक के सहारे युवक का फंदे से लटकता मिला शव, पिता ने ससुर पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
4 जून बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे घर के कमरे के अंदर एक युवक का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। परिजनों को जानकारी होते ही कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने मृतक की युवक के ससुराली जनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दोपहर मे जब खाना खाने के लिए पिता बुलाने गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। जब अंदर देखा गया तो वह फांसी के फंदे से लटकता मिला।