रविवार को मिली जानकारी अनुसार मेजर अशोक कपूर ने धर्मशाला में भाजपा विधायक सुधीर से शिष्टाचार भेंट की । इस अवसर पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा मुझे मेजर अशोक कपूर से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उनका जीवन अनुभव, संघर्ष और देशसेवा की भावना वाकई अद्भुत और प्रेरणादायक है।उन्होंने जिस समर्पण, अनुशासन और साहस के साथ राष्ट्र की सेवा की वह प्रेरणा स्रोत है।