चकिया: बेलावर बंधी मरम्मत में पुराने कुलावे बचाने की मांग की गई
चकिया क्षेत्र के बेलावर बंधी के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य के दौरान पुराने कुलावों से छेड़छाड़ किए जाने की आशंका को लेकर किसानों ने किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में बुधवार दोपहर 03 बजे को अधिशासी अभियंता से मानक के अनुसार लगे पुराने कुलावों को यथावत बनाए रखने की मांग की।