गिरिडीह: कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता कमलेश लोहनी का निधन, शव पर पार्टी का झंडा ओढ़ाया गया
गिरिडीह जिला कांग्रेस पार्टी के बेहद पुराने कार्यकता रहे कमलेश लोहनी के निधन के बाद सोमवार को 12 बजे उनके शव पर कांग्रेस पार्टी का झंडा ओढ़ाया गया। बरमसिया मोहल्ला के जेपी नगर निवासी कमलेश लोहानी का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह कैंसर रोग से पीड़ित थे।।