बोध गया: बोधगया में श्री शनि देव मंदिर एवं शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुरुआत, निकाली गई भव्य कलश यात्रा
बोधगया के पंचमुखी हनुमान मंदिर, बजरंग मोड़ में श्री शनि देव मंदिर, राम दरबार एवं शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।