जोकीहाट: जोकहाट: रसोइयों ने लगाया वर्षों से आर्थिक शोषण का आरोप
जोकीहाट में मध्यान्ह भोजन रसोइयों ने संगठन से जुड़े लोगों पर कार्ड के नाम पर ठगी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। रसोइयों का दावा है कि वर्षों से लाखों रुपये वसूले गए, लेकिन कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।j