कोडरमा: पथलडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव की तैयारी, मुखिया प्रतिनिधि ने पीएचसी में जड़ा ता
कोडरमा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत पथलडीहा पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार रात बिजली नहीं रहने के कारण मोमबत्ती की रोशनी में प्रसव कराने की तैयारी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पीएचसी में ताला जड़ दिया।