झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित 19 वें सीनियर झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के अन्तर्गत खरसावां में खेले गए पहले मैच में खूंटी ने दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर की टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. रविवार दोपहर लगभग एक बजे डी एस ए सरायकेला खरसावां के सौजन्य से खरसावां अर्जुना स्टेडियम में आयोजित मैच के 22 में मिनट में सेरसा के स्ट्राइ