घोसी: घोसी पुलिस ने देवी मंदिर के पास से एक युवक को देशी कट्टा और दो खोखे के साथ किया गिरफ्तार
घोसी पुलिस ने बाजार स्थित देवी मंदिर के समीप देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के साथ दो खोखा भी बरामद किया गया। घोसी पुलिस मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की प्रक्रिया कर रही है। गिरफ्तार युवक का नाम राजा बाबू बताया जाता है।