चूरू: प्रयोगशाला सहायक परीक्षा को लेकर जिलापरिषद सभागार में प्रशिक्षण, जिले के 24 केंद्रों पर 6504 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Churu, Churu | May 7, 2026 चूरू जिले में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 9 और 10 मई को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से जुड़े उप समन्वयक, केंद्राधीक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक और ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं परीक्षा समन्वयक अर्पिता सोनी