चड़ियार: चड़ियार के 109 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री हरनाम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक धार चड़ियार क्षेत्र के 109 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी हरनाम सिंह राणा का आज निधन हो गया है। कुछ दिन से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। हरनाम सिंह भारतीय सेना के सिंगल कोर में थे।उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।