आगरा: बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन सभागार में विकलांग और ट्रांसजेंडर्स के लिए आयोजित हुआ फैशन शो,जानकारी देती कुलपति आशूरानी
Agra, Agra | Feb 18, 2024 आगरा में रिवाज संस्था और 90.4 रेडियो स्टेशन की ओर से विकलांगों और ट्रांसजेंडर्स के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति आशू रानी और महाराष्ट्र से आई महामंडलेश्वर मयूरी नन्दगीरी मुख्य अथिति के तौर पर मौजूद रही। फैशन शो में विकलांग लोगो ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर रैंप पर कैटवाक किया।